ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी से आज महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने सौजन्य भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान महापौर जी ने लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी और श्री वाजपेयी जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान नगर विकास, स्वच्छता अभियान और पार्षदों के समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। श्री वाजपेयी जी ने नगर निगम की कार्यशैली की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।