ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
आज इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज लखनऊ में महान शिक्षाविद समाजसेवी एवं संस्थापक स्वर्गीय ब्रह्म दत्त चोपड़ा जी को उनकी पुण्यतिथि पर लॉयंस क्लब, प्रबंध समिति और विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी श्रद्धा सुमन और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन में शिक्षक श्री शैलेंद्र कुमार शुक्ल जी द्वारा और प्रधानाचार्य श्री विवेकानंद मिश्रा जी द्वारा संस्थापक जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी स्मृतियां और संस्मरण को याद किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक श्री जे के चोपड़ा जी,लायन परमजीत सिंह फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और लायन दलजीत सिंह सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ,अवकाश प्राप्त अनुभाग अधिकारी नगर विकास श्री राजेश तिवारी जी, श्री जेपी सिंह जी, लायन डी माथुर, एस के मुखर्जी , डॉ मनोज रुहेला पी डी जी,लायन विनीत श्रीवास्तव , असिस्टेंट मैनेजर विशाल चोपड़ा जी, सदस्य। दीप्ति जी ,उपमा अरोड़ा जी, दिनेश अरोड़ा जी,लायन विशाल सिंह,श्री अनिल वर्मा जी,लायन रजत रस्तोगी (अवध) उप प्रधानाचार्य श्री बृजेश बरनवाल ,श्री वी के शुक्ल और विद्यालय परिवार शिक्षक ,छात्रों ने संस्थापक जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। जीत श्रीवास्तव और ओम शर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण आधारित एक सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। लायंस क्लब द्वारा विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपादित हुआ और विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया।
श्री राजेश तिवारी जी को और श्री जे पी सिंह जी को उनके सहयोग और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री बृजेश बरनवाल और श्री शैलेंद्र कुमार शुक्ल को उनके द्वारा विद्यालय में योगदान और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। प्रबंधक जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।