कुकरेल नदी में डूबे बच्चों की सूचना तत्काल राहत कार्य प्रारंभ — बचाव कार्य सतत जारी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ के रहीमनगर क्षेत्र स्थित कुकरेल नदी में जल निगम के बैरल के समीप बच्चे के डूबने की सूचना नगर निगम को स्थानीय नागरिकों के माध्यम से प्राप्त हुई। बताया गया कि बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, इसी दौरान कूड़ा बीनने के लिए दो बच्चे बैरल में उतरे थे, जिसमें से एक बच्चा बाहर आ गया वहीं दूसरा बच्चा तेज बहाव में बह गया ऐसा स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया।

सूचना मिलते ही नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का संज्ञान लिया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के सहयोग से गोताखोरों की टीम, जल निगम, एसडीआरएफ को बुलवाया गया और स्थानीय पुलिस प्रशासन, नगर निगम की टीम तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर सक्रिय रूप से बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह घटना किसी भी प्रकार की लापरवाही का परिणाम नहीं है। बच्चे स्वयं कूड़ा बीनने के उद्देश्य से जल निगम के बैरल में उतरे थे, जहां बढ़ते जलस्तर के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। *यह घटना जलनिगम द्वारा नियंत्रित बैरल एवं कुकरैल नदी के मुहाने पर घटित हुई है जिसमें संपूर्ण कार्रवाई जल निगम द्वारा की जा रही है।*

नगर निगम लखनऊ इस घटनाक्रम को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए हरसंभव प्रयास कर रहा है कि लापता बच्चे की यथाशीघ्र खोज की जा सके। निगम नागरिकों से भी अपील करता है कि वे अपने बच्चों को खुले नालों, नदियों और बैरल जैसे स्थलों के समीप जाने से रोकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *