नाली के पानी को लेकर हुई मारपीट, आधा दर्जन घायल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़(रायबरेली)
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत माधवखेड़ा में नाली के पानी के निकास को लेकर नानमून और ननकऊ के मध्य आपसी कहासुनी के बाद ननकऊ के परिजनों के द्वारा नानमून के घर में घुस कर मारपीट किया गया जिसमें नानमून उम्र 50 वर्ष, बानो उम्र 47 वर्ष पत्नी नानमून,खुशबू उम्र 22 वर्ष पुत्री नानमून ,रुखसार उम्र 18 वर्ष पुत्री नानमून घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया यहां मौजूद चिकित्सक डॉ अनिल ने नानमून, बानो,खुशबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वही दूसरे पक्ष से शहनाज उम्र 35 को भी जिला अस्पताल रेफर किया गया।थाना अध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई है।अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *