ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ: आज द पिक्काडिली लखनऊ में आयोजित नरेडको उत्तर प्रदेश चैप्टर लॉन्च एवंलीडरशिप डिक्लेरेशन कार्यक्रम में नगर निगम लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, नियमन और सुनियोजित शहरी विकास पर विस्तृत संवाद हुआ। महापौर महोदया ने लखनऊ नगर निगम की भूमिका और शहर के समग्र विकास से संबंधित विचार रखते हुए कहा कि “नगरीय नियोजन में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की समन्वयपूर्ण भागीदारी से ही एक स्मार्ट और सशक्त शहर की परिकल्पना साकार हो सकती है।”
इस अवसर पर नरेडको के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि बाबू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदित्य शुक्ला, महासचिव सौरभ सिंह ‘मोनू’, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय पांडेय, पूर्व चेयरमैन यूपीकेडी वीरेंद्र तिवारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री अरविंद पांडेय ‘गुड्डू’, समाजसेवी श्री नीलेंद्र पांडेय, सभापति जिला सहकारी बैंक लखनऊ श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मान सिंह, डीजी नरेडको डॉ. प्रांसुल पाठक, पार्षद श्री संजय सिंह राठौर एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील शंखधर उपस्थित रहे।
महापौर ने सभी अतिथियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।