जहरीले जंतु के काटने से कृषक की मौत, घर पर मचा कोहराम

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरों गांव में जहरीले जंतु के काटने से अधेड़ की हृदय विदारक मौत हो गई, इससे परिजनों में कोहराम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक 60 वर्षीय कृषक दयाराम पुत्र रामआसरे निवासी खजूरों जो सोमवार की सुबह अपने तालाब में सिंघाड़े की नर्सरी निकाल रहे थे तभी तालाब में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी, परिजनों ने देर न करते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लेकर पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। कृषक की मौत की खबर सुनते ही घर पर कोहराम मच गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया प्रथम दृष्टया अधेड़ की मौत जहरीले जंतु के काटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु के सही कारणों का पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *