ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का स्थापना दिवस समारोह ‘आश्वस्ति’ मंगलवार को साहित्य प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और प्रख्यात कवियों की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर देशभर से पधारे प्रसिद्ध कवियों – डॉ. शिव ओम अंबर, डॉ. सुधांशु मोहन, डॉ. विष्णु सक्सेना, श्री बलराम श्रीवास्तव, श्री राजीव राज, श्री राजेंद्र प्रियांशु एवं डॉ. सोनरूपा विशाल – ने अपनी ओजपूर्ण और भावनात्मक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह चौहान एवं ई. अवनीश सिंह पटेल, लोकप्रिय कवि सर्वेश अस्थाना, मुकेश सिंह, अनिल अग्रवाल, पार्षद अरुण कुमार राय, पार्षद प्रतिनिधि राम कुमार वर्मा और सुनील शंखधर समेत अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, “साहित्य समाज को दिशा देने वाला माध्यम है। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति और साहित्य को नई ऊर्जा मिलती है।”
कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देना एवं नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह का समापन सभी अतिथियों के सम्मान एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।