ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
आज सरोजनीनगर दक्षिण मंडल एक की सोशल मीडिया की बैठक मण्डल कार्यालय मै हुई। बैठक मे सोशल मीडिया के संयोजक मोहन भटट ने विस्तार पूर्वक आगमी संघठन द्वारा आने वाले अभियानो एवं कार्यक्रमों को सरल ऐप्प मे अपलोड करना, टीम को कैसे मजबूत किया जाये,सेक्टर तक पुनः टीम का गठन करना, नये ऊर्जावान कार्यकर्ताओ को टीम मे शामिल करना, हर बूथ अध्यक्ष को सरल एप्प अपलोड कराना एवं उनको सरल ऐप्प के बारे मे बताना, विधायक राजेश्वर सिंह , योगी जी, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मेयर श्रीमती सुषमा खार्कवाल के फेसबुक ट्विटर को शेयर लाइक एवं कमेंट करना, मण्डल का फेसबुक एवं ट्विटर आकउंट बनाना, जैसी महत्व पूर्ण जानकरी दी।
विधानसभा के संयोजक मोहन भटट को मण्डल अध्यक्ष श्री के के श्रीवास्तव ने पटका पहना कर एवं प्रभु श्रीराम जी का चित्र प्रदान किया इस उपलक्ष्य मे मण्डल के महामंत्री राजन गुप्ता जी मण्डल के पदाधिकारी एवं सोशल मीडिया की पदाधिकारी उपस्थित रहे