लखनऊ भाजपा विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम से निजात हेतु एकीकृत बस अड्डे के निर्माण की मांग

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ, 8 अगस्त 2025 — उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य श्री मुकेश शर्मा ने राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रहे यातायात जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

मुकेश शर्मा ने सदन में कहा कि कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग जैसे बस अड्डों से बड़ी संख्या में अंतरजिला बसों का लगातार आवागमन होता है, जो लखनऊ के प्रमुख मार्गों पर जाम का प्रमुख कारण बन रहा है।

उन्होंने सुझाव दिया कि लखनऊ की आउटर रिंग रोड पर एक एकीकृत बस अड्डे का निर्माण किया जाए और अन्य जिलों को जाने वाली बसों का संचालन वहीं से किया जाए, जिससे शहर को जाम से राहत मिल सके और यातायात सुचारू रूप से चल सके।

मुकेश शर्मा ने कहा कि “यह लोक महत्व का विषय है और मैं सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस दिशा में आकर्षित करना चाहता हूँ,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *