शिवगढ़ रायबरेली
थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार डम्फर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शिवम वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी चितवनियां थाना शिवगढ़ और सुमित वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा उम्र 22 वर्ष प्रतिदिन की तरह मोटरसाइकिल( UP33 CB 2833)से सवार होकर लखनऊ स्थित प्लाईवुड कंपनी में काम करने जा रहे थे तभी रास्ते में मिले नन्हू उम्र 23 पुत्र रामसागर निवासी गूढ़ा थाना शिवगढ़ से बात करने लगे तभी भवानीगढ़ से चितवनिया की ओर आ रहे डम्फर (HR 58 E5173) मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे शिवम वर्मा और विजय (उर्फ नन्हू वर्मा) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और सुमित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। डंफर चालक और क्लीनर डंफर को घटना स्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गए है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल सुमित वर्मा को एंबुलेंस की मदद से निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने डंफर और बाइक को अपने कब्जे में लेकर शिवगढ़ थाने ले आई।सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रेम शरण ने बताया घायल सुमित का बायां हाथ टूट गया है अभी इलाज चल रहा है स्थिति सामान्य लग रही है।