एकता और अखंडता का संदेश लेकर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

देश की एकता और अखंडता का संदेश लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नगर इकाई ने 12 अगस्त को एक विशाल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया यह यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी और तहसील के समीपस्थ स्थित सरोजनी नायडू पार्क में समाप्त हुई
तिरंगा यात्रा का मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंज उठा यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर गल्ला मंडी से शुरू होकर मारकंडेश्वर चौराहा सागर चौकी और चंदकुआ चौराहा पहुंची जहाँ रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद यह यात्रा स्टेट बैंक और अमरचंद इंटर कॉलेज होते हुए सरोजनी नायडू पार्क में समापन
किया गया इस भव्य आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों व्यापारियों शिक्षकों छात्र-छात्राओं अधिबक्ता डॉक्टर्स और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की स्थानीय प्रशासन भी इस यात्रा में शामिल रहा
नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव आशु निरंजन ओ पी कुशवाहा सभाषद रवि कुशवाहा देवेंद्र गुर्जर महेंद्र सोनी लला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे इस सफल आयोजन ने राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को मजबूत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *