लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में चुने गए छह सदस्य

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ नगर निगम लखनऊ की कार्यकारिणी समिति में रिक्त 6 पदों को भरने के लिए 17 अगस्त 2025 (रविवार) को त्रिलोकीनाथ हाल, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में माननीय सदन के विशेष अधिवेशन का आयोजन किया गया। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस अधिवेशन में समस्त माननीय पार्षदगण, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, नगर निगम के समस्त अपर नगर आयुक्त, अधिकारीगण और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

सुबह 11 बजे से शुरू हुए अधिवेशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यकारिणी समिति के लिए प्रक्रिया संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकारिणी के 6 सदस्यों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें 6 माननीय पार्षदों द्वारा अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए और और उन्हें निर्विरोध चयनित किया गया है।

इस अवसर पर माननीय पार्षद श्री अरुण कुमार राय, श्री पृथ्वी गुप्ता, श्रीमती पिंकी रावत, श्री राजेश सिंह ‘गब्बर’, श्री संदीप शर्मा एवं श्री राम नरेश चौरसिया कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इन सभी माननीय सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के साथ ही कार्यकारिणी समिति के रिक्त स्थानों की पूर्ति हो गई है। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति को नगर निगम की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलता है। ये सदस्य बजट, विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जल प्रबंधन, रोशनी व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर सदन को सुझाव देंगे।

माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम की कार्यकारिणी समिति शहर के विकास की धुरी है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारिणी में चुने गए सभी सदस्य जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और टीम भावना से काम करेंगे।

नगर निगम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों और उपस्थित माननीय पार्षदगण का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित समिति की नीतियों और निर्णयों की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *