ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित रानीखेड़ा में अल्पी खेड़ा के पास ट्रक ने विक्रम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे विक्रम हाइवे किनारे स्थित गहरी खन्ती में पलट गया। हादसे में जहां विक्रम पर सवार एक अधेड़ महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं
पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार को अपराहन करीब 1 बजे विक्रम बछरावां की ओर से भवानीगढ़ की ओर आ रहा था तभी रानीखेड़ा के पास ट्रक ने विक्रम में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम अनियंत्रित होकर साइड़ से जा रही 18 वर्षीय युवती मांसी पुत्री राजेंद्र कुमार निवासी रानीखेड़ा थाना शिवगढ़ को टक्कर मारने के बाद हाईवे किनारे स्थित गहरी खन्ती में पलट गया। जिससे विक्रम पर सवार 52 वर्षाय अधेड़ महिला चंद्रकला पत्नी परसन निवासिनी भेतउवा हैदरगढ़ बाराबंकी की खन्ती में विक्रम के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में मांसी के साथ ही विक्रम चालक रामप्यारे (42) पुत्र डल्लू निवासी गणेशगंज नगर पंचायत शिवगढ़, थाना शिवगढ़। सवारी मनोज पाण्डेय (44) पुत्र कन्हैयालाल पाण्डेय निवासी शिवली नगर पंचायत थाना शिवगढ़, नन्कई पत्नी हरीलाल निवासिनी जहांगीराबाद ,थाना बछरावां जनपद रायबरेली, रजनी (52) पत्नी श्रीपाल निवासिनी जहांगीराबाद घायल हो गई। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरन ने बताया कि कुल 6 लोग अस्पताल आए थे जिनमें 52 वर्षीय चन्द्रकला की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी वहीं पांच लोग घायल अवस्था में थे जिनमें से मांसी और मनोज पाण्डेय सहित 2 की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनो को जिला का रेफर कर दिया गया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्ध्य विनय ने बताया कि मृतका का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।