सम्पूर्ण समाधान दिबस में आयीं तेरह शिकायते मौके पर दो का निस्तारण

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

दिन सोमवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिबस का आयोजन किया गया जिसमें 13 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे जिस पर अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित बिभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणबत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें एस डी एम ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें जिससे दुबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये वहीं आयी हुई शिकायतों में से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नही होगी और अगर मांनीटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है तो सम्बंधित बिभाग के अधिकारी के बिरुद्ध सख्त कार्यबाही की जाएगी इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत शैलेन्द्र कुमार सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *