मजदूरों ने विद्यालय मर्ज न किये जाने के लिए प्रभारी अधिकारी को दिया पत्र कहा एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय की दूरी अधिक होने के साथ बीच में पड़ती है पक्की सड़क नव निहालों को होगी भारी परेशानी

Spread the love

ब्रह्म अनुभूति अखबार लाइव न्यूज़ 24

सह संपादक कपिल गुप्ता

एक ग्राम से दूसरे ग्राम की दूरी डेढ़ किलोमीटर है और बीच में पक्की सड़क भी पड़ती है जिस पर नोनिहालों को गुजरकर विद्यालय जाना पड़ता है ऐसे में कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है।
मामला विकासखंड के ग्राम रतनपुरा लहार का है जहां पर स्थित प्राथमिक विद्यालय को डेढ़ किलोमीटर दूर करयावली ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है जिसके कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में बहुत परेशानी होती है और रास्ते में सड़क भी पड़ती है जिसे पार करके बच्चे पढ़ने जाते हैं ऐसे में नोनिहालों के साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है जिस पर ग्राम के अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के गरीब मजदूरों ने दिन सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए विद्यालय को मर्ज न किए जाने की मांग की है इस दौरान गणेश जी अरजा आकांक्षा पूनम रजनी कामना देवी रामदेवी और मिला रोशनी सुनीता संगीता मोनिका आशा देवी ब्रह्मा देवी हरी सिंह कल्याण सिंह राम सिंदूर प्रह्लाद सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *