ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच कहावत है की मजदूर का पसीना सूखने के पहले उसे उसकी मजदूरी मिल जानी चाहिए लेकिन अब तो मजदूर को मजदूरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
मामला ग्राम पंचायत घुसिया का है जहां के निवासियों ने नाली की खुदाई चक रोड एवं महंत नगर में चांदनी रोड से नाला की खुदाई सहित कई कार्य किये लेकिन रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान और सचिव से मजदूरी मांगने पर वह टाल रहे हैं और टालते टालते 4 माह व्यतीत हो गए हैं फिर भी उन्हें पेमेंट नहीं मिला और अब तो न देने की बात भी उक्त लोग करने लगे हैं जबकि मजदूरों का कहना है कि ग्राम में बड़े लोगों के जॉब कार्ड बनाकर सुचारू रूप से चलाए जा रहे हैं जिसमें नावालिग बच्चों तक के जॉब कार्ड बने हुए हैं वहीं प्रधान की पत्नी भाई बहु बेटा सभी का पेमेंट सुचारू रूप से हो रहा है जबकि उनकी बहू और बेटा ग्राम से बाहर दिल्ली में निवास करते हैं लेकिन उनका भुगतान लगातार हो रहा है जिस पर दिन सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी से प्रार्थना पत्र देते हुए कार्य की जांच कर मजदूरों का हक दिलाए जाने की मांग की है इस दौरान देशराज आसाराम देवेंद्र कुमार श्याम सुंदर रविंद्र कुमार राजेश कुमार होशियार पिंटू राजकुमार सहित तमाम मजदूर मौजूद रहे