शाहजहांपुर में घटने लगा गर्रा का जलस्तर,लेकिन दिक्कते बरकरार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गर्रा नदी के बाढ़ का पानी तीसरे दिन भी लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बह रहा है। हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद है।शनिवार सुबह से गर्रा और खन्नौत का जलस्तर घटने लगा,लेकिन अभी भी दोनों नदियां उफान पर हैं।बाढ़ से 10 हजार से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं।राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं।स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होने में अभी काफी समय लग सकता है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली मोड़ की तरफ जाने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी घटा है।शुक्रवार को बरेली मोड़ मार्ग पर चार से पांच फीट तक पानी बह रहा था,लेकिन शनिवार को पानी घटकर दो फीट से नीचे आ गया।बाढ़ का पानी घटने तो लगा है,लेकिन लोगों की दिक्कत कम नहीं हुई है।लोगों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।जिला प्रशासन इन लोगों का मदद पहुंचाने का दावा कर रहा है।

शाहजहांपुर में गर्रा और खन्नौत नदी के उफान के बाद नगरीय क्षेत्र में बाढ़ की हालत उत्पन्न हो गई थी।गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात सबसे अधिक खराब हो गए थे। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ का पानी भरने के बाद मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा।प्रमुख कॉलोनी भी बाढ़ की चपेट में गई। बाढ़ के पानी से हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। शनिवार को बाढ़ से थोड़ी राहत मिली है।

गर्रा नदी में तीन सौ सेंटीमीटर और खन्नौत नदी में 450 सेंटीमीटर जलस्तर कम हो गया। जलस्तर कम होने से लोगों को राहत मिली है।बरहाल कॉलोनियों में पानी होने से लोग अभी घर नहीं लौट सके हैं। खन्नौत की तरफ लोग घरों में लौटने लगे हैं। दूसरी तरफ जिगनेरा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी पानी भरने से ओपीडी की सुविधा शुरू नहीं हो सकी।नेशनल हाईवे से भी सिर्फ बड़े वाहन निकाले जा रहे हैं।

गर्रा नदी में बाढ़ आने से गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक कांशीराम कॉलोनी,आवास विकास कॉलोनी और अजीजगंज क्षेत्र की अधिकतर कॉलोनियों में बने घरों में कई फीट पानी भरने के बाद गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार सुबह से ही बचाव कार्य में जुट गई। एसडीआरफ और पीएसी की बटालियन भी लोगों को घर से निकालने में लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *