नाव पर सवार होकर दुल्हन पहुंची ससुराल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्र

गोंडा।पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से उत्तर प्रदेश के कई जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।गोंडा में घाघरा नदी उफान पर है।कई गांंव घघरा की चपेट में आ गए हैं।लोग भारी दिक्कत का सामना कर रहे हैं।इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।वायरल तस्वीर में दुल्हन नांव में बैठी हुई दिख रही है।दरअसल बाढ़ से नाव पर सवार होकर दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल पहुंची थी।नाव में ही ससुराल वालों ने दुल्हन का स्वागत किया।

मिली जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के तरबगंज तहसील के बेयोन्दा मांझा गांव के राम कुमार की शादी कल शुक्रवार को एली परसौली गांव में थी।शादी पहले से ही तय थी,लेकिन बीच में बाढ़ की समस्या आ गई।लड़का-लड़की पक्ष ने शादी को आगे नहीं बढ़ाया और शादी उसी दिन की।शादी के बाद दुल्हन ससुराल के लिए अपने दूल्हे राम कुमार के साथ निकली।दूल्हा राम कुमार अपनी दुल्हन को कार में लेकर गया।गाड़ी सड़क तक भी आ गई,लेकिन बाढ़ से गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई।गांव जाने वाले सारे रास्तों पर बाढ़ का पानी-पानी नजर आया।गांव जाने के लिए दूल्हे राम कुमार के परिजनों ने नाव ली और दूल्हा -दुल्हन को नाव पर बैठाकर ही घर ले गए।नांव में ही ससुराल वालों ने दुल्हन की रस्मे अदा की और उसका स्वागत किया।ये पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *