यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी के खाली छह पदों पर भाजपा के पांच पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जीत की बधाई दी और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।भाजपा के चुने गए सदस्यों में बाजार कालीजी चौक वार्ड के अनुराग मिश्रा अन्नू,बाबू जगजीवन राम वार्ड के पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड की गौरी सांवरिया, मोती लाल नेहरू चंद्रभानु गुप्त वार्ड की चरनजीत गांधी और खरिका प्रथम वार्ड के कृष्ण नारायण सिंह का नाम शामिल हैं। नगर निगम कार्यालय पर साथ में पार्षद दल नेता सुशील कुमार तिवारी पम्मी और बोर्ड निगम उपनेता गिरीश कुमार गुप्ता, रजनीश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया।
चुनाव से पूर्व प्रातः महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और सभी पार्षद व वरिष्ठ पदाधिकारी स्वर्गीय आशुतोष टंडन के हजरतगंज स्थित आवास पर एकत्रित हुए और पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम की ओर प्रस्थान किया