यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ अखिल भारतीय करणी सेना की एक बैठक का आयोजन प्रदेश कैम्प कार्यालय आईटीआई रोड पर किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा.ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।बैठक में नवनियुक्त प्रदेश संरक्षक इं.वी.पी. सिंह एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हाथरस कन्हैया सिंह तोमर का माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही अखिल भारतीय करणी सेना के स्थापना दिवस 25 जुलाई 2024 के कार्यक्रम की रूपरेखा तथा पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।प्रदेश अध्यक्ष ठा.ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारी स्थापना दिवस समारोह को बहुत ही धूमधाम तरीके से मनाएंगे।वहीं प्रदेश के संरक्षक इं.वी.पी.सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय करणी सेना द्वारा वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया 23 जुलाई को किया जाएगा।बैठक में राजेंद्र मोहन शर्मा,विकास दीक्षित,संजय शर्मा, अनूप उपाध्याय,हरिमोहन सिंह,हरिकृष्ण मुरारी,क्षेत्रीय पार्षद दिनेश भारद्वाज,अजय प्रताप सिंह,राजेंद्र मॉर्गन,राजेश वशिष्ठ, संजीव सोलंकी,जगमोहन मालवीय,सचिन राघव,राहुल सिंह,सुंदर राघव,रॉबिन सोलंकी और बजरंगी आदि करणी सैनिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे