यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
उप संपादक संजय मिश्रा
अयोध्या रामनगरी अयोध्या में कुकुरमुत्ता की तरह ट्रैवल एजेंसी की आई बाढ़। तीर्थ यात्रियों के साथ आए दिन करते हैं बड़े-बड़े चीटिंग और धोखे। मल्टीलेवल कार पार्किंग अयोध्या बायपास और उसके निकट ही रोड पर खड़ी लक्जरी बसों को दिखा कर भेजते हैं कबाड़ पुरानी बसों से। इसके कारण आए दिन तीर्थ यात्री और टूर ट्रैवल एजेंट के मध्य होती है तू तो मैं मैं। अयोध्या बायपास मल्टीलेवल कार पार्किंग, ओवर ब्रिज के बगल, साकेत पेट्रोल पंप के निकट सामने अवैध रूप से सड़कों पर गुमटी रखकर, स्टाल लगाकर तीर्थ यात्री के साथ कुछ टूर ट्रैवल कर रहे हैं चीटिंग। गत दिनों गुजरात के सूरत से आए राम भक्तों के साथ देर रात्रि किए थे बड़ा फ्राड चीटिंग। अयोध्या पुलिस के हस्तक्षेप पर तीर्थयार्थियों का रुपया 20400 हुआ था वापस आखिर इन पर कब होगी कार्रवाई, इन टूर एंड ट्रेवल की गलत हरकतों के चलते अयोध्या की छबि हो रही धूमिल