लखनऊ सरोजनीनगर विधायक की एक और नयी पहल ताराशक्ति केन्द्रों पर बनें उत्पादों की बिक्री के लिए खुलवाई सेल्स आउटलेट

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ गौरी बाजार में खुला सरोजनीनगर का पहला ताराशक्ति केंद्र आउटलेट

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को गौरी बाजार में सरोजनीनगर के पहले ताराशक्ति केंद्र आउटलेट का शुभारम्भ किया। इस आउटलेट में विधायक द्वारा स्थापित कराये गए 114 तारा शक्ति केन्द्रों पर निर्मित उत्पाद जैसे कपड़े के थैले, महिलाओं के वस्त्र, हैंडीक्राफ्ट आदि की बिक्री की जायेगी जिससे ताराशक्ति केन्द्रों की ब्रांडिंग और उनसे जुडी महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि जब मैं राजनीति में आया था तब सरोजनीनगर की मातृशक्ति ने मुझसे रोजगार, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था, जिस क्रम में तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटर) स्थापित किये जाने की पहल शुरू की गयी। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा कि मातृशक्ति सशक्तिकरण का पर्याय ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना के दूसरे चरण में आज गौरी बाजार में सरोजनीनगर के पहले ताराशक्ति केंद्र आउटलेट का शुभारम्भ किया गया। सरोजनीनगर की मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने के लिए अब तक 1150 से अधिक सिलाई, कढ़ाई मशीनें प्रदान कर 114 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है, 50 से अधिक केन्द्रों की स्थापना प्रक्रियाधीन है।

विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर की पहचान बन चुके इन केन्द्रों के माध्यम से 4000 से अधिक मातृशक्ति लाभान्वित हो रही हैं, अब ताराशक्ति केंद्र आउटलेट के माध्यम से वे अपने उत्पादों को बाजार के साथ साथ ई कॉमर्स प्लेटफोर्मों पर भी उपलब्ध करवा सकेंगी। इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में सक्रिय 450 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी मातृशक्ति एवं सभी उद्यमी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रियंका सिंह, आरती मौर्य, पूजा सिंह, रंजना सिंह, नेहा रावत, साधना गुप्ता, गीता देवी, सुहागवती चौरसिया, सुमन, आरती, राजरानी, निशा कश्यप, कमला, दीप्ति सिंह व अन्य महिलायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *