सरोजनीनगर में बिना भेदभाव सभी वर्गों के उत्थान का प्रयास जातिवाद परिवारवाद तुष्टिकरण की पोषक पार्टियों का नहीं है कोई भविष्य – डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से ग्राम पंचायत पिपरसण्ड स्थित कृषि विभाग की भूमि को लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की स्थापना हेतु उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया और विधायक ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकौली में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा (केन्द्रीय) विश्वविद्यालय हेतु चिन्हित भूमि को विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने का आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया

गौरी बाजार में खुला सरोजनीनगर का पहला ताराशक्ति केंद्र आउटलेट

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को गौरी बाजार में सरोजनीनगर के पहले ताराशक्ति केंद्र आउटलेट का शुभारम्भ किया। इस आउटलेट में विधायक द्वारा स्थापित कराये गए 114 तारा शक्ति केन्द्रों पर निर्मित उत्पाद जैसे कपड़े के थैले, महिलाओं के वस्त्र, हैंडीक्राफ्ट आदि की बिक्री की जायेगी जिससे ताराशक्ति केन्द्रों की ब्रांडिंग और उनसे जुडी महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि जब मैं राजनीति में आया था तब सरोजनीनगर की मातृशक्ति ने मुझसे रोजगार, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था, जिस क्रम में तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटर) स्थापित किये जाने की पहल शुरू की गयी। डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा कि मातृशक्ति सशक्तिकरण का पर्याय ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना के दूसरे चरण में आज गौरी बाजार में सरोजनीनगर के पहले ताराशक्ति केंद्र आउटलेट का शुभारम्भ किया गया। सरोजनीनगर की मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने के लिए अब तक 1150 से अधिक सिलाई, कढ़ाई मशीनें प्रदान कर 114 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है, 50 से अधिक केन्द्रों की स्थापना प्रक्रियाधीन है।

विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर की पहचान बन चुके इन केन्द्रों के माध्यम से 4000 से अधिक मातृशक्ति लाभान्वित हो रही हैं, अब ताराशक्ति केंद्र आउटलेट के माध्यम से वे अपने उत्पादों को बाजार के साथ साथ ई कॉमर्स प्लेटफोर्मों पर भी उपलब्ध करवा सकेंगी। इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में सक्रिय 450 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी मातृशक्ति एवं सभी उद्यमी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प भी व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *