ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
पुस्तकालय अभियान सरोजनीनगर को बना रहा है शिक्षित, जागरूक और संस्कारित समाज का प्रतीक
लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को वृन्दावन योजना के अंतर्गत तीन आरडब्ल्यूए- हिमालय एन्क्लेव, कैलाश एन्क्लेव और नीलगिरी एन्क्लेव में एक-एक पुस्तकालय स्थापित कराई। यह पहल उनके उस संकल्प का हिस्सा है जिसके तहत सरोजनीनगर की प्रत्येक RWA को संवाद, अध्ययन और आत्मविकास का केंद्र बनाया जा रहा है। इन पुस्तकालयों में ज्ञान, विज्ञान, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रनिर्माण और महापुरुषों की जीवनी से संबंधित प्रेरणादायक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि नई पीढ़ी अध्ययन के माध्यम से संस्कार, विचार और दिशा प्राप्त कर सके।
अब तक 37 RWA’s में पुस्तकालयों की स्थापना की जा चुकी है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी का लक्ष्य है कि सरोजनीनगर की सभी 104 RWA’s को “ज्ञान केंद्र” के रूप में विकसित किया जाए। उनके अनुसार, “पुस्तकालय बौद्धिक विकास का महान मंच है, जो सीखने की क्षमता और ज्ञान में निरंतर वृद्धि करता है।” यह पहल सरोजनीनगर को बौद्धिक रूप से सशक्त और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध समाज के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर हिमालय एन्क्लेव RWA से अध्यक्ष गोमती द्विवेदी, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. वी.के. गुप्ता, आई.पी. द्विवेदी, अशोक श्रीवास्तव, अनुप कुमार श्रीवास्तव,कैलाश एन्क्लेव RWA से अध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव प्रीति गुप्ता, अंजु लता शर्मा, शैली सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा, विद्याशंकर पांडेय, अजय कुमार पांडेय, तथा नीलगिरी एन्क्लेव RWA से मुख्य संयोजक सवालिया, अध्यक्ष मुकेश तिवारी, के.के. सिंह, आशीष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, डॉ. संदीप सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।