ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
नई दिल्ली/लखनऊ। लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने देश के माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लखनऊ के विकास कार्यों, लोकहित के विषयों तथा नगर निगम की प्रमुख योजनाओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।
रक्षा मंत्री जी ने लखनऊ के सतत विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने महापौर द्वारा नगर निगम की जनकल्याणकारी पहलों की सराहना की तथा जनता की भागीदारी को शहर की प्रगति का आधार बताया।
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने इस अवसर पर रक्षा मंत्री जी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।