उत्तर प्रदेश गोंडा मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप बड़ा हादसा, चंडीगढ़ – डिब्रूगढ़ ट्रेन के पलटे कई डिब्बे

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

उप संपादक संजय मिश्रा

गोंडा: जनपद के मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप झिलाही और मोतीगंज के बीच पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ को जा रही ट्रेन अचानक पटरी से पलट गई। जिसमें सैकड़ों यात्रियों को गंभीर चोटे आई है। कुछ यात्रियों के मरने की भी खबर है। ट्रेन के नीचे दबे व मारे गए लोगों का शव बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल में एंबुलेंस से पहुंचाया जा रहा है। ट्रेन के पलटने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है रेलवे प्रशासन घायलों निकालकर उन्हें इलाज हेतु अस्पताल भेज रहा है तो वही दूसरी तरफ लखनऊ से टीमें हो चुकी है रवाना उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगातार घटनास्थल पर उपस्थित स्वास्थ्य महकमे के संपर्क में है जल्द ही कर सकते हैं घटनास्थल का दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *