यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ नगर निगम लखनऊ की माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल बुधवार को ग्यान सरोवर विद्यालय, वृंदावन-3 में आयोजित शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुईं। इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (धार्मिक प्रकोष्ठ) द्वारा किया गया है।
इस पावन कथा का वाचन पूज्य पंडित मुकेश शुक्ला जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जो अपने मधुर वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ की महिमा का भावपूर्ण रसपान करा रहे हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्री भवान सिंह रावत जी, श्री डी.डी. नरियाल जी, श्री राजेंद्र जुयाल जी, श्री पूरन सिंह बिष्ट जी, श्री बहादुर सिंह बिष्ट जी, पार्षद श्री अरुण राय जी, पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री राम कुमार वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र राय (डब्बू) जी, भाजपा नेता श्री प्रवीण श्रीवास्तव जी और श्री गौरव राय जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शिव महापुराण कथा का यह आयोजन समाज में भक्ति, आस्था और सद्भावना को मजबूत करता है। उन्होंने प्रभु भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वे सभी नागरिकों पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें, जिससे लखनऊ सदैव शांति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे।