यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
उप संपादक संजय मिश्रा
जहरीले आलू के सेम्पल को जांच करने में आखिर कहा गयी फूड विभाग के अफसरों की कार्यवाही
कौशाम्बी शुगर रोगियों को आलू खाने पर डॉक्टरो ने कंट्रोल करने के निर्देश दिया है डॉक्टरो का कहना है कि आलू में शुगर पाया जाता है जिससे शुगर रोगियों को आलू खाने पर उनका शुगर बढ़ेगा और उन्हें समस्याएं होंगी इसका लाभ आलू विक्रेता उठाने लगे और आलू को तेजाब मिले पानी से धुल करके उसे सुखा करके बाजार में यह कहकर बेचना शुरू कर दिया कि यह शुगर फ्री आलू इसको खाने से शुगर नहीं बढ़ेगा जबकि तेजाब मिले पानी से आलू धोने के बाद इस आलू को खाने वालों की मौत पल-पल नजदीक आती जा रही है शुगर फ्री आलू खाने के आड़ में तेजाब का पानी सेवन करने वाले लोगों के शरीर के अंग तेजी से खराब हो रहे हैं और उन्हें गंभीर बीमारियां हो रही है लिवर किडनी गुर्दा हृदय रोग हार्ट अटैक कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का लोग तेजी से शिकार हो रहे हैं इस बात का प्रमाण अस्पतालों में भर्ती मरीजों की बड़ी संख्या को देखकर लगाया जा सकता है लेकिन तेजाब में पानी मिलाकर आलू धुल कर उसे शुगर फ्री बताने वाले आलू व्यापारियों की दुकानों पर छापा मार कर उनके जहरीले आलू की जांच नहीं कराई जा रही है जिससे शुगर फ्री आलू का व्यापार करने वाले लोगों के हौसले बुलंद है और दिनों दिन जहरीले आलू का व्यापार बढ़ता जा रहा है जहर बेचने वाले इन आलू व्यापारियों की दुकानों में फूड इंस्पेक्टर के साथ-साथ पुलिस विभाग को स्वास्थ्य विभाग को मजिस्ट्रेट को भी जांच करना होगा क्योंकि यह खाद्य सामग्री के साथ जहर भी है और जहर की जांच करना पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है लेकिन पुलिस ने भी जहरीले आलू की जांच नहीं शुरू की है इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जहरीले आलू की जांच कर उसकी बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं कराया है प्रशासनिक उदासीनता के चलते जहरीले आलू की बिक्री तेजी से बढ़ी है और इसके सेवन से लोग गम्भीर बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं शासन प्रशासन को इस पर ध्यान देना होगा और तेजाब मिलाकर पानी से धो कर आलू बेचने वाले लोगों पर गंभीर कानून बनाकर और इन पर मुकदमा दर्ज कराकर इनकी गिरफ्तारी करना होगा और जहरीले आलू की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना होगा