बिना लाइसेंस श्वान पालन पर नगर निगम सख्त, काटे कई लोगों के चालान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश लखनऊ

संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में प्रातः 6:30 बजे जोन-4 के लोहिया पार्क, विराट खंड, विशाल खंड, 1090 चौराहा समेत अन्य इलाकों में चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल व डॉग कैचिंग स्क्वाड के साथ श्री शिवेक, श्री मनोज सिंह, श्री रामकुमार, श्री अभिनव भारती, श्री नदीम, श्री फुरकान आदि कर्मचारी सम्मिलित रहे।

*अभियान के प्रमुख बिंदु:*

– बिना लाइसेंस के पाए गए 4 व्यक्तियों से कुल 2000 का जुर्माना वसूला गया।
– मौके पर 2 नए लाइसेंस भी बनाए गए।
– कुल ₹22000 की राशि नगर निगम कोष में जमा की गई।
– 1 लेबराडोर को जब्त किया गया जिसे जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ा गया।

*लाइसेंस चेकिंग के दौरान मिलीं विभिन्न प्रतिक्रियाए*

कई लोग अपने कुत्तों को लेकर भागते नजर आए और नगर निगम टीम को प्रभावित करने की कोशिश भी गई है। उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ लोग लाइसेंस व वैक्सीनेशन कार्ड के साथ नियमों का पालन करते पाए गए।

*नगर निगम आंकड़े:*

लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में पालतू कुत्तों की संख्या लगभग 10,000 है।

*लाइसेंस नियम व प्रक्रिया:*

लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन के शपथ पत्र के आधार पर ही दिया जाता है। ऑनलाइन लाइसेंस नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in के माध्यम से बनवाया जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी किसी कार्यदिवस पर आवेदन कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र: श्री जयंत सिंह – 9511156792, श्री अफसर अली – 9721095021

*पशु कल्याण अधिकारी की अपील:*

डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू कुत्तों के मालिकों से अपील की है कि वे जुर्माने से बचने हेतु अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं और डॉग वॉक के दौरान मज़बूत लीश का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। नगर निगम का यह अभियान आगे भी समय-समय पर चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *