यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली
पद्म विभूषित कवि की छठवीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
अलीगढ़ गीतों के राजकुमार और पद्मविभूषित कवि गोपाल दास नीरज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और वे गीत संगीत साहित्य काव्य और रचनाओं का वास्तव में संस्थान थे और उन्होंने अपनी रचनाओं में बड़ी ही संवेदनशीलता और मासूमियत के साथ सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किए जिन्हें सिर्फ समझने वाले ही समझते हैं।ये बातें महाकवि पद्म भूषण डॉक्टर गोपाल दास नीरज की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पूर्व विधायक विवेक बंसल ने एक बातचीत में कहीं और बताया कि व्यक्तित्व और कृतित्व को बयां करने के लिए अवश्य ही ग्रंथ लिखना पड़ेगा।आपको बता दें कि नीरज जी की छठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर अहिंसा फाउंडेशन के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत प्रदर्शनी मैदान में नीरज शहरयार पार्क में स्थित नीरज जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई जबकि यहां पर शहर के प्रबुद्ध लोगों ने नीरज को शत शत नमन किया और उनकी सादगी के संस्मरण भी सुनाए। इस दौरान यहां पर अहिंसा फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने बताया कि पद्मविभूषित कवि गोपाल दास नीरज बुध और कबीर दास के उपासक थे और उन्होंने हर उम्र और हर वर्ग की पसंद को ध्यान में रखकर रचनाएं लिखीं और फ़िल्म इंडस्ट्री पर भी राज किया।इतना ही नहीं आने वाली पीढ़ी उनकी रचनाओं को पढ़ेंगी तो निश्चित ही भावी भविष्य का मार्ग दर्शन होगा।राकेश सक्सेना ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के बाद शेखा झील पर नीरज जी की स्मृति में वृक्षारोपण किया जाएगा और कार्यक्रम के अंत में दोपहर में के.पी.इंटर कॉलेज आगरा रोड में स्थित नीरज संग्रहालय में नीरज जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है।नीरज शहरयार पार्क में नीरज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वाले प्रबुद्ध लोगों में यहां पर पूर्व विधायक विवेक बंसल के अलावा पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा,जॉनी फास्टर,संजीव पाराशर,रामनिवास शर्मा, बीपी शर्मा,गोपाल कृष्ण जौहरी,अशोक सक्सेना और अनिल राज वर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे