लखनऊ हाउस टैक्स समाधान कैंप में अधिकारियों के साथ स्वयं पहुंची महापौर कराए त्वरित निस्तारणएल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली

नगर में जी० आई० एस० सर्वे में आई समस्याओं का सामना कर रहे नागरिकों की समस्या के समाधान हेतु नगर निगम मुख्यालय में सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को समाधान कैंप आयोजित किया जाता है।

उक्त के क्रम में आज उन्नीस जुलाई को होने वाले ग्यारहवे समाधान कैंप में लखनऊ नगर की मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने स्वयं जाकर कैंप में आए नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण कराया साथ ही कैंप में उपस्थित सभी अधिकारियों को कैंप में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान कैंप में किए जाने के निर्देश दिए

महापौर ने कहा कि आज कैंप में लोगों की आयी शिकायतों एवं समस्याओं में से लगभग सभी का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार मैं स्वयं कैम्प में आ कर लोगों की समस्याओं को सुनती हूं और उन्हें त्वरित रूप से निस्तारित भी करवाती हूँ, जिससे कि नगर वासियों को सहूलियत प्रदान की जा सके। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *