ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
12 वर्षीय छात्रा ओएलएफ में पढ़ती थी।
अलीगढ़ के महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की शिवाजीपुरम कालोनी में रविवार दोपहर गैस गीजर चलाकर बाथरूम में नहाते समय कक्षा 6 की छात्रा मानवी सिंह (12) की दम घुटने से मौत हो गई। शनिवार को मानवी का जन्मदिन था। इस अवसर पर घर में पार्टी हुई थी। मगर रविवार दोपहर अचानक हुई इस दुर्घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया।
मूल रूप से ऊतरा बरला के देवेंद्र सिंह सेना में सेवारत हैं। वर्तमान में जेसलमेर में उनकी तैनाती है। परिवार स्वर्ण जयंती नगर से सटी शिवाजीपुरम कालोनी में रहता है। उनकी पत्नी नीतू सिंह हाथरस के सासनी में बेसिक स्कूल में शिक्षिका हैं। दंपती पर 12 वर्षीय बेटी मानवी के अलावा छोटा बेटा आरव है।
*बाथरूम में नहाते समय न चलाएं गैस गीजर*
सर्द मौसम आ गया है। अब घरों में नहाते समय गैस गीजर का प्रयोग भी होने लगा है। इसलिए सावधानी भी बेहद जरूरी है। अगर आप बाथरूम में गैस गीजर चालू करके नहाते हैं, तो ऐसा न करें। इसलिए सावधानी जरूर बरतें। ताकि ऐसी दुखद दुर्घटना से बचा जा सके।