नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से जो बाइडेन बाहर कहा यह देश के हित में है

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ प्रदेश जनहित खबर

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे. बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से हटने का एलान करते हुए कहा कि ‘यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है.’ इसके साथ ही बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट की तरफ से कमला हैरिस की उम्मीदवारी का समर्थन भी किया है.

बाइडेन (81) का यह निर्णय अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले आया है. जून के अंत में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस में खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पिछले कई हफ्तों से बाइडेन पर मुकाबले से हटने का दबाव बना रहे थे जिसके बाद उन्होंने यह फैसला किया है.

बाइडेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपनी भूमिका में बने रहेंगे और इस सप्ताह राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *