संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कम्प, पुलिस हत्या–आत्महत्या की जांच में जुटी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

एंकर- रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार की शाम करीब 4 बजे माइनर की पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला थाना बछरावां थाना क्षेत्र के सब्जी- देवइया मार्ग पर स्थित माईनर की पुलिया के नीचे का है, जहां शाम लगभग 4 बजे चरवाहों ने देखा तो पुलिया के नीचे युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा था। चरवाहों ने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। विभिन्न माध्यमों से मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ शनी उम्र 30 वर्ष पुत्र राम कृपाल यादव, निवासी जगन्नाथपुर मजरे सूरजपुर, थाना शिवगढ़ के रूप में हुई। मृतक के भाई अवनीश कुमार ने बताया कि अभिषेक गम्भीर रूप से नशे का आदी था और दो माह पूर्व उसे चिनहट, लखनऊ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। रविवार को परिजनों ने उसे डिस्चार्ज कराया था, जिसके बाद वह उनसे बिछड़ गया। परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह वहां से घटना स्थल तक कैसे पहुंचा।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के कान से खून निकल रहा था। पुलिस हत्या, आत्महत्या या स्वाभाविक मौत—हर पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *