वाराणसी में दिनदहाड़े गोली मारकर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख की लूट इलाके में दहशत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र के कानूडीह इलाके में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख 2 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के घायल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली उसके पैर में लगी है।
भदोही जिले के औराई निवासी योगेश फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह मंगलवार को कानूडीह इलाके में समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर रहा था। उसके पास पैसे भी थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और योगेश को गोली मारकर पैसे लूट लिए। बदमाश 1 लाख 2 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश रिंगरोड की तरफ भागे
दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों के अनुसार तीन राउंड गोली चली। सूचना के बाद शिवपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *