हरियाणा जमीन के टुकड़े के लिए दरिंदा बन गया भाई सगे भाई सहित परिवार के पांच लोगो का क़त्ल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

हरियाणा के अंबाला में कलयुगी बेटे भूषण ने जमीन के लिए अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। आरोपी रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां, भाई, भाई की पत्नी, बेटी यशिका और छह माह के भतीजे सहित पाच लोगो की निर्मम हत्या कर दी आरोपी यहीं नहीं रूका,एल उसने अपने पिता और पांच साल की दूसरी भतीजी पर भी जानलेवा हमला किया। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जमीन विवाद के चलते फौजी ने अपने भाई के परिवार पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें मां और भाई समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पिता और भतीजी अस्पताल में भर्ती हैं। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना नारायणगढ़ थाना के तहत आने वाला गांव पीर माजरी के पास डेरे की है।वहीं, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही शवों को जलाने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतकोंं की पहचान भाई पैंतीस वर्षीय हरीश, भाभी बत्तीश वर्षीय सोनिया मां पैसठ वर्षीय सरोपी, पांच वर्षीय य​शिका छह माह के भतीजा मयंक के रूप में हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *