यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
शिवगढ़ ब्लाक रिपोर्ट ओपी गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली
थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने रोड पर कर रहे मासूम को कुचल दिया जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मो. अतीक का 7 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तैयब निवासी गूढा ब्लॉक शिवगढ़ जनपद रायबरेली जो अपने स्कूल से वापस आने पर अपनी मां से रुपए लेकर बंदा बहराइच हाईवे पर लगी गोलगप्पे की दुकान पर गोलगप्पे लाने गया था गोलगप्पे लेकर वापस आ रहा था कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम जो शिवगढ़ से बछरावां की ओर जा रही थी ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने तत्काल देर न करते हुए मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद चिकित्साको ने परीक्षण के उपरांत मासूम को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया गया है।