ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विभिन्न जोनों में गंदगी एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार संबंधित जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न हुई।
जोन-8 में जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री जितेंद्र गांधी के निर्देशन में गंदगी व प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान रूचिखंड, सेक्टर-एल, किला और रजनीखंड मार्गप्रमुख क्षेत्रों में 296 प्रवर्तन दल, समस्त मुख्य/सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों की उपस्थिति में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 64 दुकानों, ठेलों व प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर गंदगी फैलाने एवं पॉलीथीन के प्रयोग के मामलों में कुल 5 चालान किए गए, जिनसे गंदगी में ₹3000 तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री व भंडारण पर ₹2500 का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही लगभग 250 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई, जिसका विधिवत निस्तारण किया जाएगा। वसूली गई राशि नगर निगम कोष में जमा कराई गई।
इसी क्रम में जोन-5 के अंतर्गत नटखेडा रोड, आलमबाग क्षेत्र में भी गंदगी एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री सचिन प्रकाश सक्सेना एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुभाष चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ₹2000 गंदगी फैलाने तथा ₹1000 प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के तहत चालान किया गया। संबंधित दुकानदारों व ठेला संचालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि वे गंदगी न फैलाएं, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें और स्वच्छ लखनऊ के निर्माण में नगर निगम का सहयोग करें।