ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
शहर में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने देर रात्रि औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ठंड के मौसम में निराश्रित, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को परखना था।
निरीक्षण की शुरुआत नगर आयुक्त ने जोन-1 अंतर्गत जियामऊ स्थित रैन बसेरे से की। यहां उन्होंने रैन बसेरे की साफ-सफाई, बिस्तरों की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। मौके पर अलाव जलते हुए मिले, जिससे ठंड से बचाव की उचित व्यवस्था दिखाई दी। रैन बसेरे में ठहरे आश्रितों से नगर आयुक्त ने सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया।
इसके पश्चात नगर आयुक्त जोन-2 स्थित लाटूश रोड रैन बसेरा पहुंचे। यहां भी उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। रैन बसेरे में ठहरे लोगों को रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसकी गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था का उन्होंने जायज़ा लिया। भोजन पाकर आश्रितों के चेहरे पर संतोष नजर आया।
निरीक्षण के अंतिम चरण में नगर आयुक्त लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैन बसेरे पहुंचे। यहां भी अलाव की समुचित व्यवस्था पाई गई। उन्होंने कंबल वितरण, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जांच की। नगर आयुक्त ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कोई भी जरूरतमंद खुले में सोने को मजबूर न हो, यह नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने निरीक्षण के दौरान वहां तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों की नियमित निगरानी की जाए, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।