लखनऊ जनता ने मनाई डॉ. राजेश्वर सिंह के एससीआर प्रस्ताव को धरातल पर उतरने की ख़ुशी, किया विधायक का जोरदार स्वागत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को चौक स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज में सीएसआर फण्ड के माध्यम से उपलब्ध कराई गयी डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। साथ ही पूर्व में स्थापित कराये गये तारा शक्ति केंद्र (सिलाई सेंटर) का अवलोकन किया, विधायक ने खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की 5 मेधावी छात्राओं: अंचल पटेल (B.Ed), शिवानी द्विवेदी (M.A.), फरहत शरिन (B. Com), सरित साहू (B.A.) एवं भूमि सक्सेना (B.A.) को लैपटॉप (Laptop) प्रदान कर सम्मानित भी किया।

महाविद्यालय की उन्नत व्यवस्थाओं को देखकर बेटियों के उज्जवल भविष्य के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बेटियों को डिजिटल शिक्षा तथा उत्तम स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध कराने के संकल्प क्रम में महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास पैनल और ओपेन एयर जिम स्थापित कराने हेतु आश्वस्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि अपने अध्यापकों और अभिभावकों के प्रति हमें हमेशा कृतज्ञ रहना चाहिए, खुन खुन जी महाविद्यालय में पढने वाली लड़कियां देश के सबसे सुरक्षित प्रदेश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रह कर पढ़ाई कर रही हैं। शिक्षा, स्वावलंबन की राह पर बेटियां जितना आगे बढेंगी, देश भी उतना ही आगे बढ़ेगा। आज भारत की अर्थव्यवस्था में मातृशक्ति की हिस्सेदारी 18% है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह हिस्सेदारी 30% है। भारत को विकसित राष्ट्र और आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए अर्थव्यवस्था में मातृशक्ति की हिस्सेदारी कम से कम 30% तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

डॉ. सिंह ने जोड़ा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए कंपीटिशन अब लोकल न रह कर ग्लोबल हो गया है, यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ के नेतृत्व में डिजिटल शिक्षा को बढावा देने के लिए बजट में 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आज उत्तर प्रदेश में बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण हुआ है।

डिजिटल शिक्षा के महत्व को उल्लेखित करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा की आज भारत डेटा कंजप्शन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जबकि 2028 तक भारत डेटा कंजप्शन के मामले में पहले स्थान पर पहुँच जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पारित कर विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का साहसिक कदम उठाया है।

सरोजनीनगर विधायक ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा की जब देश आजाद हुआ था तब केवल 50 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन होता था, देश में साक्षरता दर 18% थी, जबकि बेटियों की साक्षरता दर 9% से भी कम थी। हमारे पूर्वजों के अथक परिश्रम से भारत खाद्यान्न उत्पादन में सरप्लस होकर दुनिया के 50 देशों को निर्यात करता है, साक्षरता दर 70% तक पहुंच गई है। आज भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा हायर एजुकेशन नेटवर्क है, युवा पीढ़ी के पास प्रगति के सारे संसाधन उपलब्ध है। युवा पीढ़ी को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनके पास संसाधनों का आभाव था, सुबह 5 बजे उठकर अपने टीचर के पास पढ़ने जाना पड़ता था। इतने कम संसाधनों के बाद भी वे दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिकों में शामिल हुए।

डिजिटल शिक्षा का महत्व बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह के कहा कि डिजिटल ज्ञान आने वाले समय के लिए अपरिहार्य है, भविष्य में ऑफिस पपेरलेस होंगे, नौकरियां ऑनलाइन होंगी, इसी लक्ष्य के अनुरूप सरोजनीनगर में 25 कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी, 10 कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किये गए। अब रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्दों की स्थापना कर युवाओं की डिजिटल स्किल्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि मेरा लक्ष्य ऐसे 100 सेंटर स्थापित करना है ताकि हर गाँव में युवाओं को डिजिटल शिक्षा और ई प्लेटफोर्म का लाभ सुलभ हो सके। इस अवसर पर विधायक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण का सन्देश भी दिया।

कार्यक्रम में खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया, प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल, प्रो. पूनम भटनागर, प्रो. बीना यादव, डॉ. शालिनी शुक्ला, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष व पूर्व भाजपा ज़िला अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व ज़िला अध्यक्ष भिखारी सिंह, पार्षद अनुराग मिश्रा, ए.पी. सेन गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रचना श्रीवास्तव, प्रो. बीना राय जी (अवध गर्ल्स कॉलेज), संदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार अपने पराग चौराहा, आशियाना स्थित कार्यालय पर सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के 20 मेधावी छात्र – छात्राओं मानवेन्द्र प्रताप सिंह (94%), अंजलि सोनी (93.25%), अमन अदानी (92.6%), कुनाल खन्ना (92.5%), आर्यन राय(91.25%), आकृति दीक्षित (90%), तन्मय तिवारी (90%), जयमा खान (90%), तेज नारायण दीक्षित (89%), समृद्धि त्रिपाठी (88.8%), वेदांशी सिंह(88.5%), दुर्गेश सिंह (81.5%), प्रिंस गौरव (81%), कृतिका सिंह(81%), अदिति दीक्षित(75.6%), अनुकृति सिंह(75%), श्रेष्ठा बाजपेई (74.16%), सुभी तिवारी(72%), गुंजन भट्ट(71%) एवं उत्तम चौरसिया (68%) को लैपटॉप (Laptop) प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनकर उनके प्रभावी समाधान हेतु आश्वस्त किया और सरोजनीनगर के समग्र विकास सम्बंदित सुझाव प्राप्त किये। इस दौरान उपस्थित जनता द्वारा विधायक से तारा शक्ति केंद्र, रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों की स्थापना, पार्कों में ओपेन एयर जिम लगवाने की मांग की।

विधायक का हुआ जोरदार स्वागत

अपने आशियाना स्थित कार्यालय पर पहुंचे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का भाजपा नेताओं, स्थानीय जनता तथा टीम के सस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का स्वागत सम्मान राजधानी लखनऊ सहित 6 जनपदों के क्षेत्र को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र के गठन की अधिसूचना जारी होने के उपलक्ष्य में किया गया बता दें की सरोजनीनगर विधायक ने 15 जून 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ में राज्य राजधानी क्षेत्र एससीआर के गठन की परिकल्पना प्रस्तुत की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *