रेलवे के यात्रीगण ध्यान दें, कल से बदले समय पर चलेंगी ट्रेनें

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी मंडल के तहत संचालित दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियों की समय सारिणी में बदलाव किया है। यह परिवर्तन पहली जनवरी से लागू होगा। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस बनारस से तय समय सुबह 6.20 बजे के स्थान पर 6.15 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार उधना-दानापुर एक्सप्रेस बनारस से सुबह 4.55 बजे के स्थान पर 4.45 बजे जाएगी। प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बनारस से सुबह 7.25 बजे के स्थान पर 7.03 बजे छूटेगी। डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय पूर्वाह्न 11.45 बजे के स्थान पर 11.25 बजे छूटेगी। बनारस-रांची एक्सप्रेस बनारस से शाम 3 बजे के स्थान पर दिन में 2.50 बजे चलेगी। बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस बनारस से शाम 3 बजे के स्थान पर दिन में 2.50 बजे प्रस्थान करेगी।
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस वाराणसी जं. से रात 11.50 बजे के स्थान पर 11.35 बजे छूटेगी। मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन बापूधाम एक्सप्रेस बनारस से सुबह 6.05 बजे के स्थान पर 6.25 बजे रवाना होगी। बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी बनारस से सुबह 6.30 बजे के स्थान पर 6.40 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से शाम 4.25 बजे के स्थान पर 4.40 बजे जाएगी। वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस सिटी स्टेशन दोपहर 2.05 बजे के स्थान पर 2 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस सुबह 11.45 बजे के स्थान पर 11.50 बजे प्रस्थान करेगी। बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से सुबह 5.05 बजे के स्थान पर 4.55 बजे छूटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *