पांच राज्यों में कल से ताबड़तोड़ बारिश , तेज हवाओं के साथ होगी बर्फबारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

देश में नए साल का जश्न शुरू होने से ठीक पहले मौसम ने करवट लेने का संकेत दे दिया है। मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी के मुताबिक, 31 दिसंबर से पहले ही देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश, घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरने की आशंका है, जिससे ठंड और ज्यादा तेज हो जाएगी। हालात ऐसे बन सकते हैं कि नए साल के मौके पर घर से निकलना भी चुनौती बन जाए। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम से उत्तर भारत के पांच राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के बाद इन इलाकों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *