ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
2026 नए साल के पहले दिन सिन्धी समुदाय जय झूलेलाल बोलकर ही आपस में मुलाकात करेगा
*लखनऊ।* झूलेलाल के जयकारों के साथ ढोल नगाड़ों की धुन पर सिन्धी समाज करेगा धमाल तिरंगे ग़ूबारो के साथ नए साल में सिन्धी समाज मनाएगा सिन्धी भाषा व सिन्धी संस्कृति उत्सव की तैयारियों में जुटा सिन्धी समाज लगातार चल रही बैठकों में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि नए साल में होने वाले इस भव्य आयोजन में सिन्धी समाज युवाऑ को सिन्धी खान पान के साथ सिन्धी पहनावा, सिंधी मिठड़ी बोली , सिन्धी समाज की सादगी व उसका रहन सहन सिखाए गा साथ ही सिन्धी संतों की तस्वीरों से उन्हें रूबरू करवाया जाएगा।
मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी संरक्षक अशोक चांदवानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी हंसराज राजपाल राजू जसवानी श्याम कृषनानी ने संयुक्त रूप से बताया कि 26 जनवरी में लगने वाले इस उत्सव में बड़ी संख्या में तरह तरह के सिन्धी पकवानों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
जिसमें सिन्धी डोडा चटनी, कोकी दही, मीठा लोला, सिन्धी कड़ी चावल, सिन्धी दाल पकवान सिन्धी खिचड़ी सहित अन्य स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू से मोतीमहल वाटिका में ( रिची रिच लॉन ) महकेगा आज मोती महल वाटिका मेला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि 2026 नए साल के पहले दिन से सिन्धी समाज जय झूलेलाल बोल कर ही अपने समाज से मिलेंगे।
साथ में यह भी निर्णय हुआ कि इस उत्सव में सिन्धी भाषा में ही बोलकर स्टॉल्स से स्वादिष्ट पकवानों को ( सिर्फ 5 रूपये में खरीद सकेंगे) मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी संरक्षक अशोक चांदवानी महामंत्री संजय जसवानी ने संयुक्त रूप से यह भी बताया कि ( सिन्धी में न बात करने वालों पर 100 रूपये जुर्माना लगाया गया है ) साथ ही सिन्धी गानों पर सिन्धी स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति होगी उत्सव शुरू होने से पूर्व ठीक 12 बजे झंडा रोहण कर देश भक्ति के गीतों से समा बांधा जाएगा देश भक्ति के गीत गए जायेंगे तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में उड़ाए जाएंगे।