डंपर ने ऑटो रिक्शा में मारी टक्कर,दो जख्मी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर गुड़िया गढ़ी के पास डंपर ने ऑटो रिक्शा में सामने से कट मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही ऑटो चालक सहित एक महिला जख्मी हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार उम्र 45 वर्ष पुत्र बराती लाल निवासी कसना थाना शिवगढ़ जो भवानीगढ़ की ओर से सवारियां लेकर बछरावां जा रहा था तभी गुड़िया गढ़ी के पास बछरावां की ओर से आ रहे डम्पर ने ऑटो रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा चालक सुरेंद्र कुमार के साथ ही ढोढ़वापुर गांव की रहने वाले एक महिला जख्मी हो गई। शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि इस मामले की सूचना नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *