शिवगढ़ में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली नूतन वर्ष के आगमन पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 जनवरी को समाजवादी पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल द्वारा गूढ़ा मार्केट में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों के साथ-साथ आस-पास के गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चाय पर चर्चा के दौरान क्षेत्र की लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी तथा जनसमस्याओं, विकास कार्यों, महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में हरीश चौरसिया, आशीष पटेल, पप्पू यादव, सूर्यकुमार, नीलकमल, सुरेश सर्राफा, हरी चौरसिया, शिवशंकर वर्मा, राकेश कुमार, मुनेश्वर पासी सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *