घूसखोर जिला कृषि पदाधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, पुनर्नियोजन के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपये

Spread the love


यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एक्शन जारी है. इसी के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी उनके शहर के चर्च रोड स्थित किराए के निजी आवास से की गई है.गिरफ्तार अधिकारी सुधीर कुमार के पास वर्तमान में परियोजना निदेशक (आत्मा) और सहायक निदेशक (शस्य) तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी था. निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मामला कृषि विभाग के एक निविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मी संतोष कुमार के पुनः योगदान (री-ज्वाइनिंग) से जुड़ा है.आरोप है कि सेवा विस्तार और दोबारा नियुक्ति के बदले सुधीर कुमार ने संतोष कुमार से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. पहली किस्त के रूप में दिए थे 1.81 लाख रुपये परिवादी संतोष कुमार ने बताया कि नौकरी बचाने के लिए उसे भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा. उसने बैंक से लोन लिया. पत्नी के गहने गिरवी रखे और अपनी गाड़ी बेचकर 5 दिसंबर को 1 लाख 81 हजार रुपये आरोपी अधिकारी को दे दिए. इसके बावजूद शेष 19 हजार रुपये के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *