लखनऊ मुख्यमंत्री की उपस्थिति में महापौर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कारगिल दिवस का आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखन

आज शुक्रवार करिगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रात नव बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामय उपस्थिति में मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की अध्यक्षता में नगर निगम लखनऊ द्वारा करिगिल शहीद स्मृति वाटिका में ‘रजत जयंती समारोह’ के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व सीएम योगी जी के बाद मा. महापौर जी द्वारा भी कारगिल स्मृति वाटिका में लगाई गई शाहिद मेजर रितेश शर्मा, कैप्टन मनोज पांडेय, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी और राइफलमैन सुनील जंग की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृतियों को नमन किया गया।

महपौर ने आयोजन की अध्यक्षता करते हुए आज शुक्रवार को कारगिल स्मृति वाटिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रजत जयंती समारोह’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग साठ दिनों तक चला और छाबीसजुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ  कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है महापौर द्वारा देश की सीमा की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृतियों को नमन करते हुए पूरे प्रदेश को कारगिल विजय दिवस की बधाई दी

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर धन्यवाद ज्ञापन दिया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण है और जब किसी देश में ऐसा वातावरण बनता है तो उस देश की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है
उक्त कार्यक्रम में मा. नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा रामचंद्र प्रधान पवन कुमार चौहान, इंजी.अवनीश कुमार सिंह सोमेश त्रिवेदी विधायक नीरज बोरा समेत उपसभापति गिरीश चंद्र गुप्ता पार्षद दल के उप नेता सुशील कुमार पम्मी नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह अपर नगर आयुक्त ललित कुमार पंकज श्रीवास्तव अरविंद कुमार राव मुख्य अभियंता महेश चंद्र वर्मा मनोज कुमार प्रभात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रीमती अंबी बिष्ट जी, जोनल अधिकारी श्री अमरजीत सिंह जी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *