यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार तड़के करीब 2 बजे (स्थानीय समय) कम से कम सात जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इसके साथ ही शहर के ऊपर लो-फ्लाइंग एयरक्राफ्ट भी देखे गए और उनकी जोरदार आवाज सुनी गई. धमाकों के बाद से पूरे कराकस में अफरा-तफरी मच गई है. धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए. अलग-अलग मोहल्लों से लोगों को सड़कों पर जमा होते देखा गया. दूर से भी कुछ इलाकों में हलचल और रोशनी दिखाई दी, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में कम से कम सात धमाकों की आवाज आई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विस्फोट के वक्त आसमान में चमक और शहर में दहशत का माहौल साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है.