उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा के विभिन्न चार मंडलों में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रमों में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरत मंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए सरकार और पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में विशेष तैयारियां की गई है। जिन लोगों के पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं है उन सबके लिए कंबल और आग का इंतजाम किया है जिनके पास घर नहीं है उनके लिए नगर निगम द्वारा रैन बसेरे भी बनाए गए हैं और वहां भोजन व पानी की व्यवस्था भी की गई है। वंचित पीड़ित लोगों को ठंड से राहत देने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय है और गरीब व जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए निरंतर मदद कर रहे हैं। बूथ अध्यक्षों द्वारा चिन्हित जरूरतमंद लोगों को बुला कर प्रत्येक मंडल में आज कंबल वितरित किए जा रहे हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कंबल वितरण कार्यक्रमों में मानसिंह, अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, हर शरण लाल गुप्ता,सुशील तिवारी पम्मी,लखविंदर सिंह, योगेंद्र पटेल,विनायक पांडे, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, महेंद्र लोधी,रूपा देवी, मानस बाहरी, पार्षद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *