जीआरपी चारबाग, सीआईबी और एनसीबी की संयुक्त टीम को मिली सफलता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ संवाददाता
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश व पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ प्रयागराज के आदेशानुसार में पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर मादक पदार्थों की तस्करी/चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटना की रोकथाम हेतु व इनामियां/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी चारबाग के साथ अपराध आसूचना शाखा लखनऊ, आरपीएफ गोमती नगर एवं एनसीबी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से ट्रेन नंबर 15109 मथुरा छपरा एक्सप्रेसवे कोच संख्या A1 सीट संख्या 37, 38, 39, 40 पर बैठे 4 यात्रियों को सिवान जंक्शन बिहार से मथुरा होते हुए चंडीगढ़ अवैध रूप से पांच ट्रॉली बैग में रखें छोटे-छोटे पैकेट जिनमें 120 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था, को बरामद किया।
गिरफ्तार 4 अभियुक्तों चंदन पुत्र जवाहर निवासी सहलोर थाना ओ पी सराय सिवान बिहार, अमृत देवी पत्नी राजेश निवासी सहलोर थाना ओ पी सराय सिवान बिहार, नीलू देवी पत्नी राजेश राम निवासी माधोपुर चांदपुर थाना जी बी नगर तरवारा सिवान बिहार और रितु देवी पत्नी दिलीप निवासी भगवानपुर थाना जी बी नगर तरवारा सिवान बिहार के कब्जे से बरामद 120 किलोग्राम गांजे की कीमत लगभग 24 लाख रुपए बताई गई।
संयुक्त टीम द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी करते आए हैं। ट्रेनों के माध्यम से बिहार के गया से पंजाब के चंडीगढ़ गांजे की तस्करी करते आए हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम से थाना जीआरपी के गोमती नगर चौकी प्रभारी एसआई अमित कुमार, इमरान अहमद, रविंद्र, पूजा देवी, सहायक निदेशक एनसीबी एसआई विकास चंद्र, आरपीएफ गोमती नगर एसआई ललितेश व अपराध आसूचना लखनऊ, एसआई सुनील सुनीत कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *